Thursday, October 20, 2011

प्रयास


What is the root cause of suffering? This has been the central question in the face of every human being who has dared to rise beyond the obvious. I, too, tried it and after a lot of cerebration I found my answer – ‘Lack of Endeavour ‘. Well, imagine a world in which the man, instead of being indifferent to the suffering of fellow beings and dehumanizing himself, instead of being bogged down by the sheer immensity of efforts to bring the Utopia, instead of succumbing to the lure of the short and comfortable evil path and consigning the Good to the other-world , endeavors.

Well, even if we descend from these surreal heights and take a cognizance of our own private real world – Isn’t it that, most of the time, we tend to stop and lament over the fact of facticity. Instead of rising up to the challenge, we are content with, well rather discontent, with reality. Well, this poem in Hindi, tries to put things into perspective.

एक प्रयास ही तो है

जो आस है

जीवन का एहसास है

ये जिजीविषा, ये हौसला

साथ लेकर जिसे तू चला

समाया इसी में ये जहाँ है


जो है, वो था नहीं

स्वयं तो ये हुआ नहीं

छुपा इसमें गहरा राज है

बस यही तो प्रयास है

जो आस है

जीवन का एहसास है



परिस्थितियां चाहे हो विषम

पार सके, मात्र है भ्रम

बाहें चढ़ा,हुंकार कर

तू वो नहीं , गिर गया जो हर कर


होगा जो पराया नहीं

वर्तमान का साया है

बस यही तो प्रयास है

जो आस है

जीवन का एहसास है



है तू अकेला नहीं

पथिक तू पहला नहीं

सिकंदर हो, गाँधी हो या

यहीं से तो गया


ये नहीं तो कुछ नहीं

समय-चक्र जैसे रुक गया

बस यही तो प्रयास है

जो आस है

जीवन का एहसास है



मंजिल चाहे मिले नहीं

पर कदम तेरे हिले नहीं

क्योंकि इस मंजिल के पार भी

नए मुकाम का पैगाम है


अंत नहीं है परिणाम

जबकि अनंत है जो आयाम

बस वही तो प्रयास है

जो आस है

जीवन का एहसास है

No comments:

Post a Comment